Hari Ram Toofan (Shekhchilli ) Full Biography
![]() |
| Shekhchilli Full Biography |
Introduction Of Shekhchilli ( Hari Ram Toofan )
हरी राम तूफ़ान ( शेखचिल्ली ) का असली नाम हरी राम गौतम है , और इनका जन्म जिला ग़ाज़ियाबाद के छोटे से गाँव किन्नापुर में हुआ था । और इनको बचपन से ही रागनी गाने का और नाटक करने का बोहत शोक था । जब हरी राम तूफ़ान ( शेखचिल्ली ) छोटे थे तब वो गाँव में होने वाले कार्यक्रमो में रागनी गया करते थे । मगर उनके पिताजी को यह बिलकुल भी पसंद नहीं था क्योंकि उनका मन पढाई में नहीं लगता था जिसके कारण वो सिर्फ आठवी कक्षा तक ही पढ़े । उन के पिताजी हरी राम तूफ़ान को रागनी गाने के लिया डाँटा करते थे । मगर जब गाँव वालों ने उन्हें बताया कि उनका लड़का बोहत अच्छा गाता है तो उन्होंने भी हरी राम तूफ़ान को सपोर्ट करना शुरू कर दिया ।
Start of Carrier
जब 90 के दशक में बड़ी बड़ी गानों की कम्पनियां गाने रिकॉर्ड कर के CD बना कर बेचने लगी तब हरी राम तूफ़ान को भी रागनी गाने का मौका मिला । फिर जैसे जैसे समय बदलता गया , और साल 1999 में वीडियो CD बन ने लगी तब कंपनियां छोटे छोटे नाटकों की और फिल्मों की वीडियो CD बना कर बेचने लगी , उस समय फिर से हरी राम तूफ़ान को फिल्मों में काम करने का मौका मिला और उन्होंने 3 - 4 फिल्मो में काम किया , मगर वो फिल्मे फ्लॉप हो गयी । और कम्पनी को भरी नुक्सान उठाना पड़ा । और कम्पनी ने हरी राम तूफ़ान को काम देना बंद कर दिया ।
फिर कुछ दिनों बाद कंपनी ने कुछ नया करने की सोची और , जो शेखचिल्ली की कहानिया हमारे दादा - बाबा सुनाते थे , उन्ही पर फिल्म बनाने की सोची । मगर उस समय के सभी सफल एक्टरों ने काम करने से मना कर दिया । और एक बार फिर से हरी राम तूफ़ान को मौका मिल गया ।
फिर कुछ दिनों बाद कंपनी ने कुछ नया करने की सोची और , जो शेखचिल्ली की कहानिया हमारे दादा - बाबा सुनाते थे , उन्ही पर फिल्म बनाने की सोची । मगर उस समय के सभी सफल एक्टरों ने काम करने से मना कर दिया । और एक बार फिर से हरी राम तूफ़ान को मौका मिल गया ।
Character Of Shekhchilli
फिल्म के डायरेक्टर कुछ समझ नहीं आ रहा था कि शेखचिल्ली का गेट अप या ड्रेस कैसे होनी चाहिय्ये , और उन्होंने हरी राम तूफ़ान को लाल चहक की शर्ट , खाकी कच्छा और चप्पल पहना दी , और एक लंबी दाढ़ी लगा दी । यह देख कर हरी राम के दोस्तों ने उनका बोहत मजाक बनाया ये कह कर की ये क्या कार्टून बन गया तू , क्यों अपनी बेज्जती कर वा रहा है । मगर हरी राम ने उन की तरफ ध्यान नहीं दिया और काम करने लगे ।
Movies Of Shekhchilli
शेखचिल्ली की वह फिल्म सुपरहिट हो गयी और लोगो को बोहत पसंद आयी , और लोग और फिल्म बनाने की डिमांड करने लगे । और वो आज तक इसी गेट अप में फिल्म बना रहे है और आगे भी बनाते रहेंगे । शेखचिल्ली ने लगभग 400 से ज्यादा फिल्म बनाई है जैसे - शेखचिल्ली की अकल बड़ी या भैंस , शेखचिल्ली की कसम , शेखचिल्ली के जलवा , शेखचिल्लो और डॉक्टर डैन , शेखचिल्ली और चालबाज मदारी , शेखचिल्ली की शोले , शेखचिल्ली और करन अर्जुन , शेखचिल्ली की सिंघम और भी बोहत सी फिल्मे वो बना चुके है ।
Work of Shekhchilli
हरी राम तूफ़ान अभी तक 400 से ज्यादा फिल्म बना चुके हैं , और अभी तक 40 से ज्यादा कंपनीयो के साथ जैसे Sonotek Video , Chanda Cassette , Alka Music , rahul Music , Maina Cassettes के साथ काम कर चुके हैं , और आज तक एक भी फिल्म ऐसी नहीं बनायीं जो हम अपने पूरे परिवार के साथ बैठ कर ना देख पाये , और वो हर फिल्म की कहानी भी खुद ही लिखते है , किसी फिल्म में वो शेखचिल्लो को बोहत मुर्ख दिखा देते हैं , और किसी फिल्म में शेखचिल्ली को बोहत चालक दिखाते है । मगर जो भी हो उनकी फिल्म बोहत मनोरंजक होती है , बच्चे हो या बूढ़े सभी को पसंद आती है ।
Family Of Shekhchilli
शेखचिल्ली के 3 लड़कियां है और एक लड़का है और उनको पूरा परिवार उन्हें पूरा सुपोर्ट करता है । हरी राम तूफ़ान का कहना है कि जब तक मेरी सांस चलेगी लोगो को ऐसे ही हँसता रहूँगा । आज भी जब कोई शेखचिल्ली के बारे में बात करता है तो हमारे जहन में वही हरी राम तूफ़ान का भोला सा चेहरा , लाल चहक की शर्ट , खाकी रंग का कच्छा , लंबी दाढ़ी और हवाई चप्पल ही आती है ।